• Thu. Jul 30th, 2026

 केजरीवाल ने PM मोदी के फैसले पर उठाया सवाल, बोले- क्या राफेल की जांच से डर कर आलोक वर्मा को हटाया गया

BySurendra Jain

Oct 24, 2018

खबर पक्की,नई दिल्ली : सीबीआई में अंतर्कलह अपने चरम पर है और इसमें अब सरकार को दखल देना पड़ा है। सीबीआई में घूसकांड को लेकर विवादों में उलझे सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को केंद्र सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है और उनके सारे अधिकार वापस ले लिए हैं।मोदी सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लगता है कि आलोक वर्मा को हटाए जाना और राफेल डील में कुछ तो संबंध है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति ने एम नागेश्वर राव को तत्काल प्रभाव से सीबीआई का अंतरिम निदेशक बना दिया है। हालांकि, इस आदेश के खिलाफ सीबीआई के चीफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती दी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

error: Content is protected !!