• Mon. Nov 2nd, 2026

उज्जैन सांसद चिंतामणि मालवीय विवादों में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किया पोस्ट

BySurendra Jain

Oct 24, 2018

उज्जैन। उज्जैन सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय का एक विवादित पोस्ट सामने आया है। उनका ये पोस्ट दीपावली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ है। चिंतामणि मालवीय ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे परंपरागत तरीके से ही दीपावली मनाएंगे और रात 10 लक्ष्मीपूजन के बाद ही पटाखे चलाएंगे।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के साथ विवादों में आ गए। मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा – मैं अपनी दीवाली अपने परंपरागत तरीके से मनाऊंगा और रात में लक्ष्मी पूजन के बाद 10 बजे के बाद ही पटाखे जलाऊंगा। हमारी हिन्दू परंपरा में किसी की भी दखलंदाजी मैं हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरी धार्मिक परंपराओं के लिए यदि मुझे जेल भी जाना पड़े तो मैं खुशी-खुशी जेल भी जाऊंगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर दोपहर में ही बड़ा फैसला देते हुए पटाखे जलाने को समय निर्धारित किया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दीपावली के मौके पर रात 8 से 10 बजे और नए साल के जश्न में रात 11.15 से रात 12.15 तक ही पटाखे जलाए जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!