• Thu. Jul 30th, 2026

तेज शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 व निफ्टी में 112 अंक की बढ़त

BySurendra Jain

Oct 24, 2018

मुंबई। तीसरे दिन की शेयर बाजार ने तेज शुरुआत हुई है। बुधवार को वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी से बाजार मजबूत हुआ है। बुधवार को सेंसेक्स 335.02 अंकों की तेजी के साथ पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी ने 112.40 अंकों की बढ़त के साथ 10,259.20 के स्तर को छुआ है। शुरुआती कारोबार में तेल कंपनियों में उछाल देखने को मिल रहा है।

रुपए ने भी बुधवार को कारोबार की बढ़त के साथ शुरुआत की है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 73.23 के स्तर पर खुला है। इससे पहले मंगलवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 73.57 के स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद भी रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ था।

बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट मंगलवार को भी 287 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 287 अंक टूटकर 33847 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी करीब 98 अंक कमजोरी के साथ 10146 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और फाइनेंस शेयरों में है।

सोमवार को शेयर बाजार में शुरुआत अच्छी रही लेकिन, आखिरी घंटे में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 180 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 58 गिरकर बंद हुआ। मंगलवार को शेयर मार्केट में कमजोरी के पीछे ट्रेड वार बढ़ने की आशंका, रुपए में कमजोरी और दुनियाभर के बाजारों से कमजोर संकेत से घरेलू बाजार पर दबाव देखने को मिला।

error: Content is protected !!