• Mon. Sep 14th, 2026

जल्द विलुप्त होंगी ये जगहें…सैर कर आएं…

BySurendra Jain

Jun 14, 2017

भारत में प्राचीन समय से ही कई मशहूर स्थान हैं, जिनकी खासियत पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। भारत की ये खुबसूरत जगहें जल्द ही बीती बात बन जाएगी। रामसेतु भी शायद इन्हीं में से एक है, जल्द ही यदि संरक्षण के प्रयास नही किए गए तो कुदरती खतरा इन जगहों को लीज जाएगा। इनकी खूबसूरती को पहले जैसे बरकरार रखने के लिए कोई उपाय तक नहीं किया जा रहा। इस तरह के हालात को देखकर लगता है कि जल्द ही यह प्राचीन खूबसूरत जगहें विलुप्त हो जाएगी, इसलिए अगर आप इन जगहों की खूबसूरती देखने की इच्छा रखते हैं, तो इस गर्मी की छुट्टियों में यहां की सैर करें। 

राखीगढ़ी, हरियाणा 
अपने समय में काफी मशहूर यह जगह काफी खूबसूरत हुआ करती थी, लेकिन चारों ओर रखरखाव के अभाव के कारण आज हरियाणा में मौजूद राखीगढ़ी विलुप्तता को ओर जा रहा है।
 
रामसेतु, तमिलनाडु 
रामसेतु चूने के पत्थरों से बना है। यह दुनियाभर में काफी मशहूर ब्रिज है। यह भारत के धनुषकोटि को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है। परंतु दुख की बात है कि यह भी धीरे-धीरे खतरे की कगार पर है।
शिमला सिविक सेंटर, हिमाचल प्रदेश
गर्मियों के लिए बेस्ट प्लेस माने जाने वाले शिमला में बहुत सी खूबसूरत इमारतें हैं, लेकिन कुछ कारणों से ये खूबसूरती इमारतें भी विलुप्त होती दिखाई दे रही हैं।
महमूदाबाद किले की कोठी, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में कई स्थान प्रसिद्ध हे। ऐसे ही सीतापुर जिले के महमूदाबाद किले में स्थित एक इमारत काफी मशहूर है।
सुंदरवन, पश्चिम बंगाल
मैन्ग्रोव पेड़ों से ढंका यह जंगल दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां लगातार बढ़ रहे जल का स्तर इसे विलुप्तता की ओर ले जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!