• Wed. Sep 2nd, 2026

बाजना क्षेत्र की विद्युत वितरण अव्यवस्था पर कलेक्टर ने असंतोष जताया, अधीक्षण यंत्री को स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश

BySurendra Jain

Oct 23, 2018

रतलाम / कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बाजना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में अव्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रतलाम के अधीक्षण यंत्री श्री बीएल चौहान को निर्देशित किया है कि वे स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत प्रवाह निर्बाध रूप से निरंतर मिलता रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अधीक्षण यंत्री को पत्र जारी कर कहा है कि बाजना क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित होने के संबंध में उन्हें निरंतर अवगत कराया जाता रहा तथा समय-समय पर निर्देश भी दिए गए। इसके बावजूद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ तथा इस संबंध में नागरिकों की शिकायतें भी निरंतर प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि बाजना क्षेत्र में विद्युत वितरण नियमित नहीं होने से कृषकों, विद्यार्थियों एवं आमजन में आक्रोश होकर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही है। यह स्थिति अप्रशंसनीय एवं पदीय दायित्व के प्रति उदासीनता, लापरवाही को परिलक्षित करती है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उक्त अव्यवस्था को स्वयं क्षेत्र में उपस्थित होकर दूर करवाए तथा इस संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत कराए।

You missed

error: Content is protected !!