खबर पक्की: 20 तारीख की शाम को 6:00 बजे जम्मू तवी एक्सप्रेस पर पत्नी को छोड़ने गए भास्कर रतलाम के यूनिट हेड विपिन जैन का बटुवा जेब कतरों ने पार कर दिया। बटुए के अंदर 15,000 हजार नगद तीन बैंकों के एटीएम कार्ड मतदाता परिचय पत्र ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चले गए। विपिन जैन पिता इंदर मल जैन द्वारा जीआरपी थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। देखना दिलचस्प होगा की प्रत्येक जेब कतरे की जन्म कुंडली रखने वाली जीआरपी और आरपीएफ पुलिस इस हाई प्रोफाइल जेब कटी के मामले में कितनी जल्दी जेब कतरे को पकड़ती है। या फिर पिच्चाणु परसेंट अनसुलझे मामलों की तरह यह मामला भी अनसुलझा ही रह जाएगा। जहां तक मुझे अनुभव है जीआरपी और आरपीएफ ठान ले तो 1 घंटे में भी जेब कतरे को पकड़ते मैंने देखा है। क्योंकि इनको मालूम होता है कि इस टाइम पर और इस ट्रेन पर किसने जेब काटी होगी।
