• Sun. Sep 13th, 2026

 खबर पक्की: मेरठ में दो भाइयों ने अपनी ही 15 साल की सगी बहन का 4 साल तक किया रेप।

BySurendra Jain

Oct 18, 2018

खबर पक्की : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत को बल्कि रिश्ते को भी तार-तार करने वाली है। दरअसल, मेरठ में 15 साल की किशोरी के साथ उसके ही दो सगे भाइयों ने कथित रुप से कई बार दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की के साथ उसके सगे दो भाइयों ने चार साल तक उसका बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक मेरठ सिटी रणविजयसिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। हमने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है उन्होंने पूछताछ में अपने गुनाह को कुबूल भी कर लिया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसके दो सगे भाई धर्मेश और प्रशान्त पिछले 4 साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी देने के साथ दोनों उससे मारपीट भी करते हैं। लड़की ने बताया कि जब वह उनके अत्याचार से तंग आ गई तो शहर की एक संस्था सर्वोदय की मदद लेकर पुलिस के पास आई और और एफ आई आर दर्ज करवाई।

error: Content is protected !!