• Mon. Nov 2nd, 2026

इंदौर नगर निगम के अधिकारी के पास मिली 15 करोड़ की संपत्ति

BySurendra Jain

Oct 11, 2018

इंदौर। इंदौर नगर निगम के अधिकारी अभय सिंह राठौर के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। सहायक यंत्री राठौर 1995 से स्वचछता अभियान देख रहा था। अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू को करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और आर्थिक अनियमितता करने की शिकायत मिली थी।

ईओडब्ल्यू की टीमों ने गुरुवार राठौर के सुबह स्कीम नंबर 78, 94 बजरंग नगर और गुलाब बाग के ठिकानो पर कार्यवाही की। जांच में अधिकारी के पास से अभी तक 15 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जांच अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि उसने इंदौर के स्कीम 78 में गुलाब बाग में रिश्तेदारों के नाम से संपत्ति खरीदी थी। सबसे पहले ईओडब्ल्यू की टीम गुलाब बाग पहुंची जहां तीन मंजिला मकान में अधिकारी खुद रहता है। उसके पास कमर्शियल बिल्डिंग मिली है, जहां हॉस्टल, दुकान हैं। अधिकारी के पास प्लाट, एक कार का शो रूम और स्कीम 94 में प्लॉट भी मिला है। इसके अलावा अब तक 36 जीवन बिमा पालिसी भी मिले ही वहीं लॉकर भी मिले है जिनकी जांच की जा रही है ।

You missed

error: Content is protected !!