खबर पक्की : अमित शाह के जावरा आगमन को देखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा एससी एक्ट के विरोध में जावरा बंद का आह्वान किया था सभी समाजों द्वारा गजब की एकजुटता दिखाई गई और आज जावरा पूर्ण रूपेण ऐतिहासिक रूप से बंद है यह पहली बार है कि जनता स्वस्फूर्त सरकार के किसी निर्णय से असंतुष्ट होकर बंद का आह्वान कर रही है और सत्तारूढ़ नेताओं के साथ ही विपक्ष के भी स्वर्ण समाज के नेताओं का विरोध कर रही है जो संसद में दमनकारी कानून के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोले थे।
