• Mon. Sep 14th, 2026

इन्दौर में आॅनलाइन हाई क्लास माॅडल्स/काॅलगर्ल उपलब्ध कराने वाली एस्कार्ट सर्विसेज सरगना का फरार भाई गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 5, 2018

विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमति अरूणा मोहन राव एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्ता द्वारा अपराधों के तत्काल निकाल एवं अपराधों में फरार चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों के पालन में की गई कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर सेल, इंदौर द्वारा दिये गये आदेश के पालन में राज्य सायबर सेल इन्दौर द्वारा आॅनलाइन अश्लीलता फैलाने वाली एवं अनैतिक कार्याें में लिप्त वेबसाइट्स के संबंध में पूर्व में वेबसाइट्स के संचालक के विरूद्ध अपराध क्र 0 41/17 धारा 467, 468, 470, 471 भादवि एवं 67, 67ए आइटी एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पूर्व में राज्य सायबर सेल इन्दौर द्वारा वेबसाइट के संचालक हर्षल पिता हरिकिशन झा उम्र 30साल निवासी 1013,राठी काॅलोनी, न्यू बस स्टेण्ड थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ (म.प्र.) हाल मुकाम – 2572, सेक्टर 21,स्काइ वल्र्ड स्कुल के पीछे, पंचकुला,(हरियाणा) को गिरफ्तार करने पर हर्षल द्वारा पूछताछ में बताया कि मे उक्त वेबसाइट मैंने सागर जैन पिता बालकिशन जैन उम्र 30 वर्ष 487 गुलाब बाग काॅलोनी इन्दौर के कहने पर वेबसाइट डिजाइनर विकास दत्ता उर्फ राहुल निवासी चण्डीगढ पंजाब से बनवायी थी। विकास दत्ता भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अश्लील एस्कार्ट सर्विस की वेबसाइट चलाता था। जिसको राज्य सायबर सेल इन्दौर द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिसके आधार पर थाना खजराना के अपराध मंेे गिरफ्तारशुदा आरोपी सागर जैन एवं उसका भाई कपिल जैन को गिरफ्तार कर उनके बतायेनुसार सागर व कपिल का एक भाई हेमन्त जैन को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जेल में निरूध्द है। सागर, कपिल और हेमन्त जैन ने पूछताछ में बताया था कि हमारा बडा भाई धर्मेन्द्र उर्फ कालू जैन भी हमारे साथ देह व्यापार का काम करता है।
सागर, कपिल और हेमन्त जैन की गिरफ्तारी के बाद से धर्मेन्द्र जैन फरार चल रहा था। धर्मेन्द्र जैन को पकडने के लिये राज्य सायबर सेल की टीम उसके घर पर नजर रखी हुई थी जिसके डर के मारे धर्मेन्द्र जैन अपने घर नही आ रहा था। राज्य सायबर सेल इन्दौर के डर से धर्मेन्द्र जैन द्वारा माननीय न्यायालय में सरेंडर किया गया। जहाॅ से उसको गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में धर्मेन्द्र जैन ने बताया की मेरे भाईयों के पकडाने के बाद मैंने अपना मोबाइल बंद कर दिया था, एवं अलग-अलग शहरोें की होटलो में रहकर फरारी काट रहा था।
उक्त प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक अम्बरीश मिश्रा, उप निरीक्षक अम्बाराम बारूड, आशुतोष मिठास, प्र0आर0 रामप्रकाश बाजपेई, रामपाल, आर0 रमेश भिड़े, गजेन्द्रसिंह राठौर, राहुलसिंह गौर, विक्रान्त तिवारी, राकेश बामनिया एवं दिनेश सौराष्ठ आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है।

error: Content is protected !!