• Sat. Oct 17th, 2026

खबर पर मुहर डीजल पेट्रोल पर डेढ़ रूपया एक्साइज ड्यूटी घटाई जनता को होगा ढाई रुपये का फायदा।

BySurendra Jain

Oct 4, 2018

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी डेढ़ रुपये कम करने का फैसला किया है. इस तरह से जनता को ढ़ाई रूपये की राहत मिलेगी ।तेल की बढ़ी कीमतों से जनता बेहाल है, मगर अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता की बढ़ती नाराजगी से चिंतित सरकार इसके अर्थव्यवस्था और आने वाले विधानसभा चुनाव में पड़ने वाले प्रतिकूल असर को रोकने के विकल्पों पर विचार कर रही थी। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर तेल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया। इससे पहले पेट्रोलियम सचिव ने वित्तमंत्री अरुण जेटली और वित्त सचिव से मुलाकात कर पेट्रोल दामों की बढ़ी हुई कीमतों में राहत देने के उपायों पर चर्चा की।इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि जनता को राहत देने के लिए वित्तमंत्री एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती का ऐलान कर सकते हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद PM नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच जनता को राहत देने के उपायों पर चर्चा हुई थी। बता दें कि गुरुवार को भी इनके दामों में क्रमश: 15 पैसे और 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि खबर पक्की ने अपने 2 अक्टूबर की खबर में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि रोकने की खबर पहले ही लगा दी थी और अब आज इस कटौती ने उस खबर पर मुहर लगा दी है।

error: Content is protected !!