• Mon. Sep 14th, 2026

पेराशूट नेताओं का विरोध, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को बनाएं उम्मीदवार, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी ने प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखा

BySurendra Jain

Oct 3, 2018

रतलाम/कांग्रेस पार्टी में गुटीय समीकरण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है ऐसे में कांग्रेस विधानसभा चुनाव बिखरे नेता के भरोसे जीतने की उम्मीद लगाए बैठी है।
शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों की मांग लगातार उठ रही है। पैराशूट नेताओं का पुरजोर विरोध हो रहा है।
पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी ने भी प्रेस नोट जारी कर पैराशूट नेताओं का विरोध करते हुए पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट देने की मांग करते हुए जिला ,प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखा है।
पूर्व पार्षद फयाज मंसूरी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहां की प्रदेश में ज्योतिराज सिंधिया, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अजय सिंह व क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया लगातार मैदानी कार्यकर्ताओं के जीवित संपर्क में है। ऐसे में यदि रतलाम व ग्रामीण विधानसभा में पैराशूट से आए नेताओं को टिकट दिया गया तो जमीनी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे मंसूरी ने वरिष्ठ नेताओं से मांग की है कि जमीनी कार्यकर्ता से जुड़े सर्वहारा किसी भी व्यक्ति को टिकट देकर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए ना कि पैराशूट से आए नेताओं इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह उमंग है। मंसूरी ने यह भी आरोप लगाया कि पैराशूट नेता को चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है ऐसी संभावनाओं को देखते हुए टिकट वितरण के पूर्व ही वरिष्ठ नेताओं को अवगत किया जा रहा है ताकि पार्टी की छबी को धूमिल होने से बचाया जासके। पार्टी में कई नेता टिकट के लिए अचानक प्रकट होते हैं ईमानदार कर्तव्यनिष्ठा जमीन जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का कार्य करते हैं।

error: Content is protected !!