रतलाम /जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग के अमले द्वारा सतत् कार्रवाई की जा रही है। पेट्रोल पम्प प्रतिष्ठानों की निरन्तर जांच हो रही है। इस क्रम में 29 सितम्बर को शिवगढ़ के विवेक आटोमोबाईल्स की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारीद्वय श्री नागेश दायमा तथा सुश्री कादम्बिनी धकाते द्वारा की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि जांच के दौरान पम्प पर संग्रहित डीजल बुक डीप स्टाप में मान्य सीमा से अधिक का अन्तर पाए जाने पर 8लाख 16 हजार 214 रुपए मूल्य का 10362 लीटर जब्त कर लिया गया है। रावटी के मेसर्स इमरान अली अब्बास भाई रिलायन्स पेट्रोल पम्प पर की गई जांच में भी अनियमितता पाई जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
