• Wed. Sep 2nd, 2026

मतदाता को जागरूक करने के पुरे प्रयास, 100 साल वाले मतदाता को घर जाकर देगा निमंत्रण

BySurendra Jain

Sep 26, 2018

रतलाम/विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी करते हुए निर्वाचन नामावली का प्रकाशन भी कीया जा रहा है।
इसके पूर्व प्रशासन में बीएलओ के माध्यम से बी एल ए (बूथ एजेंट)सभी पार्टियों के बुलाकर मतदाता सूची की जानकारी भी अवगत करा दी है ताकी गलत नाम काट कर वास्तविक नाम जोड़े जा सके।
साथ ही जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2018 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग टीमें बनाकर कैलेंडर तैयार किए हैं।
शहर विधानसभा के लिए स्वीप अधिकारी शहर एसडीएम राहुल धोटे को बनाया गया है। शहर एसडीएम राहुल धोटे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में 22 सेक्टर तथा 257 बूथ है। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए मतदाता कैसे पहुंचे इसके लिए प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।

गीत हो रहा है प्रचलित

जिला प्रशासन ने मतदाता को जागरूक करने के लिए एक गीत बनाया है।सौशल मिडीया के माध्यम से उक्त गीत “मतदान हमें करना है, मतदान हमें करना है” जिसे आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। निर्भिक, निष्पक्ष मतदान करने के लिए मतदाताओ जाग्रत कर रहै।

तीन प्रकार के होंगे बूथ

निर्वाचन के आदेश पर बूथ तीन प्रकार के बूथ बनाए जाएंगे।(1) पिंक बूथ(2) मॉडल बूथ (3)पीडब्ल्यूडी बूथ (पोता संग दादा) होगे।

पिंक बूथ-यह बूथ वो होंगे जहां पर पूरा स्टाफ ही महिला का होगा एक विधानसभा में एक पिंक बूथ होगा।
मॉडर्न बूथ- 257 बूथों में से को 4 पार्ट में विभाजित किया गया है। सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ को मॉडर्न बूथ बनाया जाएगा। जिससे वहां पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके इस बूथ पर आधुनिक मॉडर्न सुविधा से युक्त होगा। मतदाता को बैठने की व्यवस्था,वेटिंग एरिया, सेल्फी एरिया, पीने के पानी की उचित व्यवस्था के साथ इसको आकर्षक ढंग से बनाया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी- बूथ में दादा- पोता,दादी-पोती को साथ जोड़कर मतदान बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस घर में 18 से ऊपर 80 वर्ष तक के मतदाता को किसी अन्य व्यक्ति का सहारा ना लेना पड़े इसके लिए पोता स्वयं अपने दादा को लेकर उनके साथ मतदान कर सकता है। राहुल धोटे ने यह भी स्पष्ट बताएं कि दिव्यांग लोगों को चिन्हित करने के लिए बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को भी प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाई है।

घर जा कर देगा निमंत्रण

शहर में 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को चिन्हित कीया है एसे सात लोगो को प्रशासन स्वयं घर जाकर मतदान करने के लिए निमंत्रण देगा। उन्है मतदान केंद्र तक जाने के लिए भी प्रशासन व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है।

लक्ष्य निर्धारित किया

इस बार निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को जिले में 85% मतदान का लक्ष्य दिया है। पिछले चूनाव मे जिले में 77% के लगभग मतदान हुआ था।शहर में भी पिछली बार 68% मतदान हुआ था मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन जागरूकता अभियान के माध्यम से लगातार प्रयास कर रहा है। की मतदाता निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करें।

You missed

error: Content is protected !!