रतलाम/जावरा/ शुक्रवार की शाम जावरा वेयर हाउस से भरकर अंग्रेजी शराब की 150 पेटिय भर कर मावता की और जा रही पीकअप MP 43 जी 3378 जावरा से मावता के बीच सन्तुलन बिगड जाने से पलटी खा गई । जिसमें लगभग एक लाख रूपये की अंग्रेजी शराब भरी थी जो गाड़ी पलटी खाने पर आघा नुकसान बताया जारहा है। सुचना मिलने पर घटनास्थल पर आबकारी विभाग के एडीओ मोहन कुमार मांढरे एवं आबकारी अमला तथा कालूखेड़ा पुलिस थाना टीआई आर सी भाटी घटनास्थल पर पहुंचे। ओर कर जानकारी ली और शराब को दूसरी गाड़ी में भरकर मावता दुकान पर पहुंचाई । जिस में कोई जनहानि नहीं हुई ।शराब मावता दुकान पर परमीट से जा रही थी।
