• Tue. Oct 13th, 2026

आयुष विभाग के “मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम-2018″के द्वितीय चरण का शुभारंभ

BySurendra Jain

Sep 1, 2018

मप्र शासन आयुष विभाग के निर्देशानुसार रतलाम ज़िले के मलेरिया संवेदनशील 3 ब्लॉक -सैलाना, बाजना एवं पिपलोदा के 50 गांवो की लगभग 40000 जनसंख्या को दो चरणों में होम्योपैथी मलेरिया प्रतिरोधक औषधि “मलेरिया ऑफ-200″की 6 खुराक खिलाई जानी थी।आयुष विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,महिला एवं बालविकास ,तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ दिनांक 20/8/2018 को जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान द्वारा बाजना ब्लॉक में मलेरिया रोधक औषधि खिलाकर किया गया।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ इंतेखाब मंसूरी, सहायक नोडल अधिकारी डॉ रमेश कटारा, डॉ अंकित विजियावत,सेक्टर ऑफिसर डॉ नेवालाल भुगवाड़े उपस्थित रहे।प्रथम चरण में तीनों ब्लॉक की लगभग 85%जनसंख्या को यह औषधि खिलाई जा चुकी है।
इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में दिनांक 20,24 व 31अगस्त को औषधि खिलाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुऐ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ इंतेखाब मंसूरी ने बताया कि मलेरिया,डेंगू ,चिकनगुनिया तथा वर्षाजनित अन्य बीमारियों से बचाव हेतु आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियां जिले के सभी आयुष औषधालयों में निःशुल्क उपलब्ध है।जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने जिले के समस्त गणमान्य नागरिको से औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!