• Wed. Jul 29th, 2026

राखी बांधकर मतदाताओं को जागरूक करेगा जिला प्रशासन

BySurendra Jain

Aug 25, 2018

खबर पक्की: अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत जिला प्रशासन आज दिनांक 25 अगस्त को मतदाता जागरूकता के तहत शाम को दो बत्ती पर मतदाताओं को राखी बांधकर इस मुहिम की शुरुआत करेगा यह कार्यक्रम लगभग शाम को 6:00 बजे के आसपास प्रारंभ होगा कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि इस मुहिम के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को राखी बांधकर मतदान के लिए प्रेरित करने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन स्वीकार नहीं करने का संदेश दिया जाएगा जिससे साफ सुथरे चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा और लोकतंत्र मजबूत होगा उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रतलाम की इस पहल को निर्वाचन आयोग ने भी सराहा है और इस पहल को पूरे राज्य में लागू करने का निर्णय लिया है

error: Content is protected !!