रतलाम/मंदसौर धमनार का बडवन के रास्ते पर मरिया खाल नाले पर पानी का बहाव अधिक होने से कार निकालते समय कार नाले मे बह गयी कार मे चार व्यक्ति सवार थे।कार मे सवार चारो व्यक्तियो को निकाल कर जिला चिकित्सालय लाया लेकीन तब तक उनकी मौत हो गयी।
कार मे सवार राहुल माहेश्वरी उम्र 30 वर्ष निवासी रायसेन, दीपक अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मेघदूत नगर मंदसौर,अरविंद नागौरी उम्र 58 वर्ष निवासी नीमच, नवरत्न गोयल उम्र 54 निवासी निमच बताए जा रहे है। राहुल माहेश्वरी मंदसौर का एरिया मेनेजर के पद पर कार्यरत था। अरविन्द नागौरी रतलाम के जमाई बताए जा रहे है। थावरिया बाजार निवासी अशोक लोढ़ा, और जयंतीलाल लोढ़ा के जीजा बता रहै है।
