रतलाम/भेरूलाल टाक/एक ही व्यक्ति का तीन बार मृत्यु सर्टिफिकेट बनवाया जब की वह आज भी जिन्दा है।
बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम प्रकाश नगर रेनमऊ निवासी 60वर्षीय मांगीलाल पिता घासी जी ने पुलिस अधीक्षक को बताया की मैं स्वयं आपके समक्ष खड़ा हूं लेकिन बाबूलाल पिता रामा ने मेरा तीन बार मृत्यु सर्टिफिकेट बनवाकर मुझे परेशान कर रहा है।मांगू ने अपने आवेदन में बताया कि शासन द्वारा मुझे वर्ष 1976 77 में एक पट्टा आवंटित किया गया था।जिसका भूमि सर्वे क्रमांक 37/6 रकबा 1.150 है।लेकिन विगत वर्षों पूर्व उक्त भूमि कुंडाल डैम बनने के कारण डूब में चली गई तथा मेरे द्वारा उक्त भूमि सिंचाई विभाग को विक्रय पत्र संपादित किया। उक्त भूमि की मुआवजा के एवज में मुझे 25 जून 2018 को मेरे यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 377400 रुपए जमा हुए। जिसमें से मेरे द्वारा 30 जुलाई को तीन लाख बीस हजार रुपए निकालें। शेष राशि निकालने के लिए बाबूलाल ने मेरा फर्जी मृत्यू सर्टिफिकेट बनवाकर रुपए रुकवा दिए। बाबूलाल पिता रामा जी ने ग्राम पंचायत बिरमावल से 9 अप्रैल 2015 को बनवाया जिसमें 6 अगस्त 1978 को मेरी मृत्यु होना। वही दूसरा सर्टिफिकेट ग्राम पंचायत कनेरी से बनाया गया जिसमें 2 जनवरी1995 को मेरी मृत्यु बताई गई और16 जुलाई 2018 को बनवा लिया गया। कनेरी ग्राम पंचायत द्वारा भी दो बार मेरा मृत्यु सर्टिफिकेट जारी किया गया इन प्राण पत्रों के आधार पर बाबूलाल मेरे विरुद्ध कहीं पर भी आपत्ति करता रहता है। जबकि वर्तमान में में बिलपांक थाना के रामप्रकाश नगर रेन मऊ में निवासरत हू।
