खबर पक्की: अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा जिला रतलाम शहर की हालत हाल फिलहाल कुछ ऐसी ही हो रही है बहुत शोर हो रहा है स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ऊपर का जो चित्र आप देख रहे हैं 9:15 बजे लाइट जाती है चौमुखी पूल और रामगढ़ का पूरा एरिया चांदनी चौक के आसपास का एरिया अंधेरे में डूब जाता है कोई बताने वाला नहीं की लाइट क्यों गई है और कब आएगी 10:15 बजे लाइट वापस आती है जब जिम्मेदारों को फोन लगाया जाता है तब पता चलता है कि शहर में अंधेरा है और फिर कवायद होती है लाइट वापस लाने की। एक तरफ आप शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कर रहा है दूसरी तरफ जरा सी बारिश में लाइट चली जाती है कोई जिम्मेदार जवाब देने के लिए तैयार नहीं कोई फोन उठाने के लिए तैयार नहीं नगर निगम और राजस्व विभाग हो कोई भी काम बगैर चक्कर के होता नहीं जिम्मेदार जवाब देते नहीं शहर की सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है छत्री पुल बनने के बाद भी चालू नहीं हो रहा है गीता मंदिर से लेकर अंबेडकर चौराहे तक बनने वाला फोरलेन लगता है कि ठेकेदार मुफ्त में बना रहा है तभी तो दो 2 महीने तक काम रुक जाता है और कोई देखने वाला नहीं शहर को झुन झने से बहलाने की कोशिश मत करो जिस दिन रतलाम की जनता की कुम्भकर्णी नींद टूटी गई और ये स्मार्ट हो गई ये शहर खुद ब खुद स्मार्ट बन जायेगा। तब तक खेल लो जितना खेलना है जनता की भावनाओं के साथ।
