Khabar Pakki: जी ग्रुप के सिटी केबल्स द्वारा स्थानीय चेनल रतलाम-24 की शुरूआत कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं एसपी गौरव तिवारी की अध्यक्षता मे हुई। विशेष अतिथि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी तथा रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन थे।
कलेक्टर चौहान ने रतलाम-24 चैनल की शुरूआत को शहर के लिए अच्छी सौगात बताया। उन्होंने संचालकों का ध्यान चैनलों पर कई बार प्रसारण में दिखाई पड़ने वाली विसंगतियों की ओर भी आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया में विडियो एडिटिंग के द्वारा प्रस्तुतिकरण इस ढंग से किया जाता है कि उसका भाव ही बदल जाता है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, इस नाते उससे गंभीरता और निष्पक्षता की अपेक्षा हमेशा रहती है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अनेक टीवी चैनल चल रहे है, लेकिन सिटी चैनल का अपना अलग महत्व है। ऐसे चैनल के जरिए स्थानीय हलचल और गतिविधियों से दर्शक आसानी से रूबरू हो जाते हैं। उन्होंने यह अपेक्षा व्यक्ति की कि न्यूज चैनल को सिर्फ समाचार देने का लक्ष्य सामने रखना चाहिए, उमें अपने विचार थोपने का प्रयास नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो उससे निष्पक्षता पर प्रश्न लगता है,। उन्होंने प्रसारण में सच्चाई और प्रामाणिकता का ध्यान रखने की भी सलाह दी। कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने कहा कि पत्रकारिता और मीडिया की भूमिका मौजूदा दौर में महत्वपूर्ण होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी है। आम जनता की मीडिया से अपेक्षा भी बढ़ी है और भरोसा भी। ऐसे में पत्रकारिता के धर्म का निर्वहन भी निर्भिकता और सजगता के साथ होना जरूरी है।
प्रेसक्लब अध्यक्ष जैन ने शुभकामना देते हुए विश्वास जताया कि अच्छा संकल्प लेकर की गई शुरूआत सफल और सार्थक सिद्ध होगी। अतिथियों का स्वागत चैनल संचालक सुनील शर्मा, प्रबंधक राहुल शर्मा तथा चैनल परिवार के सदस्यों नेे किया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन ब्यूरो प्रमुख ऋषिकुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में पत्रकार साथी एवं स्नेहीजन उपस्थित थे
