रतलाम। स्टर्लिंग हॉस्पिटल वडोदरा में मस्तिष्क की एक ही बीमारी का दो विभिन्न प्रक्रियाओं से आधुनिक उपचार किया जा रहा है मस्तिक संबंधित समस्याएं आज आम आदमी के जीवन में अत्यंत गंभीर रूप ले रही है जिसका उचित इलाज आधुनिक तरीकों से स्टर्लिंग हॉस्पिटल वड़ोदरा में किया जा रहा है।
गुजरात से आए डॉ मौलिक वाजा (न्यूरो सर्जन)व डॉ पुनीत कुमार बागड़ी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मस्तिष्क से जुड़ी जटिल समस्याओं का भी अब आधुनिक तरीकों से उपचार संभव है। मस्तिष्क में खून की बारीक-बारीक वेसं का गुच्छा बन जाता है जिसकी वजह से आदमी को लकवा भी हो जाता है।जिसके मुख्य लक्षणहै सिर मे तेज दर्द होना या मिर्गी के दौरे आना जुबान लड़खड़ाना यह बीमारियां ऐसी होती है जो जन्म से ही होती है लेकिन जैसे-जैसे आदमी की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे बीमारियां भी बढती जाती है जिसके चलते आदमी को लकवा,ब्रेन हेमरेज हो जाता है। ऐसी बीमारियों के लिए ऑपरेशन व रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से सफल इलाज किया जा रहा है। जिसमें रोगियों को इस बीमारी से निजात भी मिल रही है डॉ वाजा ने यह भी बताया कि स्टर्लिंग हॉस्पिटल बड़ोदरा का टाॅयफ मध्यप्रदेश शासन से हो रहा है।जिसमे बीपीएल कार्डधारियों का मध्य प्रदेश शासन की ओर से इस बीमारी का इलाज भी कराया जाता है। डॉ वाजा ने यह भी बताया कि सामान्यतः आम आदमी को इस बीमारी का सफल ऑपरेशन करवाने में 5 से 6 लाख रूपये तक खर्च आते हैं। लेकिन बीमारी के इलाज के बारे में लोगों को जागृत होना पड़ेगा।
जटिल समस्या का उपचार हुआ आसान, एक ही बीमारी का दो पद्धति से होता है इलाज
