रतलाम। एसपी गौरव तिवारी ने पदस्थ होते ही जिलेभर में जुए, सट्टे व शराब के अपराध पर जिले में पूरी तरह से समाप्त करने के आदेश के बाद थाना प्रभारियों ने भी मुखबिर तंत्र को मजबूत कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात को बिलपांक, नामली और रिंगनोद थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में जुए पर दबिश देकर करीब 28 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बिलपांक थाना प्रभारी रेवल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर धराड़ गांव में कन्हैयालाल के खेत के सामने रात को दबिश देकर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें धराड़ गांव निवासी तेजराम पिता रामचंद्र पाटीदार, कैलाश पांचाल पिता राधाकिशन पांचाल, कैलाश पिता रामचंद्र पाटीदार, दिनेश पिता मोतीलाल पाटीदार, दिनेश पिता बद्रीलाल पाटीदार, बद्रीलाल पिता अंबाराम पाटीदार, कन्हैयालाल पिता अंबाराम पाटीदार और रघु पिता रणछोड़ भील को जुआ खेलते पकड़ा है। जिनके पास ताश पत्ती सहित जुआ राशि 9 हजार 36 रुपए जब्त किए हैं। वही शिवगढ,बडावदा व उघौगीक थाना जावरा मे कच्ची शराब जब्त की है।शिवगढ थाना के ग्राम गायरीपाड़ा निवासी मुकेश पिता देवा से 10 लीटर कच्ची शराब पकड़ी वही बड़ावदा थाने के हुकुम सिह पिता निर्भय सिह निवसी अर्जला तथा उघौगीक थाना जावरा ने कैलाश पिता बारजी निवासी खुटवास थाना शालमगढ जिला प्रतापगढ(राज.)से 4लीटर कच्ची शराब जब्त की है।
नामली से जुआ खेलते 12 पकड़े
नामली एएसआई जेसी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचेड में रमेशदास बैरागी के मकान के सामने से जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें पंचेड़ गांव निवासी रमेशदास पिता गोवर्धनदास बैरागी, फकरूद्दीन पिता एहमदनूर, भुरालाल पिता शंकरलाल जाट, मुकेश पिता रतनलाल जाट और विमल पिता यशवंत सिंह कोठारी को जुआ खेलते पकड़ा है। वहीं दूसरी और नामली एसआई जेएस कनेश ने बताया कि जुआ खेलते शुक्रवार रात को सेंट जोसेफ स्कूल के पीछे बालू माकड़ी की टापरी के पास जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा है। इनमें टाटानगर निवासी विक्की उर्फ विनोद पिता राजेंद्र सिसौदिया, बड़ोदिया पिता लाखन सिंह पिता अंतर सिंह डोडिया, सुराना निवासी राकेश पिता मांगीलाल बलाई, संतनगर निवासी अर्पित पिता प्रकाशचंद्र जैन, रामगढ़ निवासी पंकज पिता राजेद्र गांधी, टाटानगर निवासी करण उर्फ अज्जू पिता रमेशचंद्र यादव और संतनगर निवासी अरूण पिता इंदरमल जैन को जुआ खेलते पकड़ा है।
रिंगनोद पुलिस ने जुआ खेलते 8 पकड़े
रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर चौकी प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्राम पिपल्या जोधा के शासकीय कुवे के पास से जुआ खेलते राजीवनगर निवासी मोबिन पिता अब्दुल रशीद मंसूरी, अब्दुल रशीद पिता मोहम्मद सुलेमान, विकास खरारे पिता घनश्याम खरारे और पिपल्या जोधा निवासी राकेश पिता गोवर्धनलाल राठौर को पकड़ा है। इनके पास ताश पत्ती सहित जुआ राशि 2100 रुपए जब्त की है। वहीं ग्राम पिपल्या जोधा के भोलेनाथ मंदिर के पास से जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा है। इनमें पिपल्याजोधा गांव निवासी मेहबूब पिंजारा पिता इब्राहिम पिंजारा, कारूदास पिता कन्हैयालाल बैरागी, लाखन सिंह पिता रूप सिंह और गोपाल पिता शोभाराम पाटीदार को जुआ खेलते पकड़ा है। इनके पास से ताश पत्ती सहित जुआ राशि 1700 रुपए जब्त किए हैं।
दो दर्जन से अधिक लोगो को जुआ खेलते पकड़ा, एसपी गौरव तिवारी के आदेश के बाद पुलिस थानो पर हुई कार्यवाही
