• Sun. Oct 11th, 2026

परेशान नागरिक को ने किया पार्षद के घर का घेराव

BySurendra Jain

Jul 28, 2018

रतलाम। वार्ड की विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों ने क्षेत्रीय पार्षद के घर का घेराव करते हुए मांग की है कि क्षेत्र में वर्षों से आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराए जाएं।
वार्ड क्रमांक 5 के नागरिकों का सब्र का बांध उस समय टूट गया जब बरसात प्रारंभ होते ही गली मोहल्लों में कीचड़ से सरोबार होने लगी मोहल्ले वासियों ने शनिवार को एकत्रित होकर पार्षद इंदुबाला गोखरू के घर का घेराव कर डाला इधर पुलिस को सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची वार्ड 5 वासियों का कहना था कि विगत 4 वर्षों से हम इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्षेत्रीय पार्षद आम नागरिक की समस्या जानने के लिए कभी तो मोहल्ले में आएगा।लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी समय पर पानी नहीं आ रहा है तथा बरसात आते ही गली मोहल्ले कीचड़ से सरोबार हो गए यहा पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा है।

You missed

error: Content is protected !!