• Sun. Oct 11th, 2026

स्वयं के शरीर पर केरोसीन डालकर महिला झुलसी

BySurendra Jain

Jul 28, 2018

रतलाम। स्वयं के शरीर पर केरोसीन डालकर एक महिला ने आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरौद निवासी सुमित्रा पति अंबाराम गुर्जर उम्र 45 वर्ष को शनिवार सुबह झुलसने से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। सुमित्रा के परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन से सुमित्रा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शनिवार अल सुबह उसने स्वयं के शरीर पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!