• Sun. Oct 11th, 2026

पंचायत सचिव की मौत

BySurendra Jain

Jul 27, 2018

रतलाम। घर से अपनी पंचायत में पहुंचने के बाद पंचायत सचिव चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया जिसे जिला चिकित्सालय रतलाम लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पिता कालू राम जाट (40) निवासी करनपुरा तहसील बदनावर सुबह ग्राम पंचायत बोरदी पहुंचा ही था कि कुछ देर बाद वह वहां पर चक्कर खाकर गिर गया आस पास खड़े व्यक्तियों ने सचिव को उठाकर कार में लेकर रतलाम पहुंचे जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

You missed

error: Content is protected !!