• Sun. Oct 11th, 2026

अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी ने की इनाम दने की घोषणा

BySurendra Jain

Jul 27, 2018

रतलाम। जिलें में विगत दिनो हुई लूट, हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में आरोपियों को पड़ने के लिए एसपी गौरव तिवारी ने 5 से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कीया है। तथा बीती रात ग्राम धराड़ में हुई लूट के आरोपियों पर भी 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि गुरूवार रात धराड़ मे हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वालो को पकड़ ने पर दस हजार का ईनाम देने की घोषणा की। गुरूवार रात को धराड़ मे बस स्टैण्ड स्थित फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक विमल पिता कांतिलाल पाटीदार अपनी दुकान बंद कर नगदी राशि बैग में रखकर घर जा रहे थे तभी एक बाईक पर तीन नकाबपोश बदमाश ने रिवाल्वर दिखाते हुए पाटीदार से बैग छिन लिया। पाटीदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने सीधे गोली मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
वही दुसरी और सैलाना में हुई चेन लूट के मामले में भी एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 18 अप्रैल 2017 को फरियादी सुशीला पति श्रेणिक मंदिर से घर लौट रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाश उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।तथा ताल में हुई धोखाधड़ी के मामले में भी पुलिस ने आरोपियों पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार 5 जनवरी 2017 को नेगरुन निवासी गोवर्धन के मोबाइल पर फोन कर आरोपी ने उसका एटीएम पासवर्ड पूछा था और खाते से 20 हजार रूपये निकाल लिए थे ।कॉल डिटेल की जांच में आरोपी झारखंड निवासी कृष्ण पिता रूपलाल निकला था। जावरा शहर थाना अंतर्गत हुई हत्या के एक मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी एसपी गौरव तिवारी ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

You missed

error: Content is protected !!