• Sun. Oct 11th, 2026

फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक को रिवाल्वर अड़ाकर लूटे 90 हजार रुपए, जिस बाइक से की वारदात वह भी चोरी की निकली

BySurendra Jain

Jul 27, 2018

रतलाम। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धराड़ में अज्ञात बदमाशों फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक दुकान बंद कर सिल्लक लेकर घर लौट रहे थे तभी पल्सर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हे रिवाल्वर अड़ा कर हत्या करने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बेग छीन कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार धराड़ के बस स्टैण्ड स्थित फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक विमल पिता कांतिलाल पाटीदार गुरुवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर नगदी राशि बैग में रखकर घर के लिए निकले थे।तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और दुकान के बाहर ही उन्हे घेर लिया और रिवाल्वर अडाकर रुपयों से भरा बेग लूट लिया। विमल पाटीदार कुछ समझ पाता तब-तक बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले थे। मामले की जानकारी मिलने पर बिलपांक पुलिस ने नाकांबदी कर बदमाशों की तलाश की। इसी बीच टोल नाके के पास बाइक मिली। बाइक के नम्बरों के आधार पर जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला की उक्त बाइक झाबुआ जिले से चोरी हुई है। फरियादी विमल पाटीदार की रिपोर्ट पर बिलपांक पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!