• Sun. Oct 11th, 2026

 2 किलो गांजा सहित तीन गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 25, 2018

रतलाम/ एसपी गौरव तिवारी के निर्देश एएसपी राजेश सहाय के निर्देशन व जावरा एसडीओपी डी आर माले के मार्ग दर्शन में चलाई जा रही वाहन चेकिंग शाराब माफीया मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत रिगनोद पुलिस ने एक मारुती वैन रोककर चेक किया। जिसमें 2 किलो गांजा बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंगनोद थाना क्षेत्र के रुपनगर फंटा पर नाकेबंदी कर मारुती वैन क्रमांक MP 44 BC 106 को रोक कर चेक किया जिसमें मोमिन मंसूरी पिता अब्दुल रशीद, अब्दुल रशीद पिता मोहम्मद सुलेमान, विकास पिता घनश्याम खरारे सभी निमच निवासी है। उनके पास अवैध रूप से ले जाया जा रहा 2 किलो गांजा जब्त कर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

You missed

error: Content is protected !!