• Mon. Aug 24th, 2026

मोबाइल टावर लगाने का लालच देकर चार लाख से अधिक राशि हड़पी

BySurendra Jain

Jul 25, 2018

रतलाम। मोबाइल टावर लगाने का लालच देकर चार लाख से अधिक राशि एव विधवा महिला से हड़पने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम करवाखेडी निवासी राजुबाई पति ईश्वरलाल धाकड़ ने ताल थाने में लिखित शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि आरोपी दिनेश पिता अमृतराम धाकड़ निवासी ग्राम आक्याबेनी (औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा) ने उसके खेत में टावर लगाने का झांसा देते हुए लाखों रुपए की कमाई की बात कही थी। राजूबाई उसके झांसे में आ गई और उसके कहे अनुसार 4 लाख 51 हजार 500 रुपए उसे दे दिए। राजूबाई ने बताया कि दिनेश ने 27 जुलाई 2017 से 27 जून तक झांसे में लेत हुए रुपए वसूलता रहा। कई बार उसे मोबाइल टॉवर लगाने की बात कही तो वह हमेंशा आनाकानी करते हुए कोई ने कोई बहाना कर लेता। राजूबाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ताल पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!