• Sat. Aug 1st, 2026

लोन दिलाने के नाम पर हो रही है ठगी जनसुनवाई में आए आवेदन, दुल्हन रुपये व आभूषण लेकर फरार

BySurendra Jain

Jul 24, 2018

रतलाम। प्रति मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई मे सर्वाधिक आवेदन बाजना, शिवगढ,रावटी, सरवन,बिलपाक थाना क्षेत्र से आए।अन्य मामलो मे अवैध रूपये वसुलने,जमीन विवाद,लोन दिलाने के नाम पर रूपये लेने, ब्याजखोर से परेशान, पत्नि से परेशान पति से परेशान सरकारी जमीन पर कब्जा करने, पुत्र से परेशान पिता जैसे मामले एसपी गौरव तिवारी के समक्ष आए।
एसपी गौरव तिवारी ने आवेदनों को तत्परता से सुनते हुए उचित कार्रवाई के आश्वासन दिए तथा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया कि वे आपसी व जमीन विवाद मे मौके पर जाकर वास्तविकता देखे। किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरते आम आदमी परेशान नही होना चाहिए।
लोन दिलाने के नाम पर की ठगी
बाजना बस स्टेन्ड स्थित वीर सावेरकर मार्केट के दुकान संचालक प्रकाश पिता मागीलाल गवली ने अपने आवेदन मे बताया की जवाहर नगर निवासी विशाल कौशल ने दुकान के लिए लोन दिलाने के नाम पर 25 नवम्बर 2017 को मुझ से दस हजार रूपये लिए और कहा की तू विकंलाग है कह आफिस के चक्कर लगाएगा मे तीन माह मे लोन करवा दुगा लेकीन आज तक लोन नही दिलाया और नही मेरे रूपये वापस द रहा है मैने रूपये मागे तो मुझ विकंलाग को डरा,धमका रहा है।
इसी प्रकार सैलाना थाना केजामदाभिलान निवासी संतोष वसुनिया ने बताया की चुन्नीलाल गरवाल ने मुझसे लोन दिलाने के नाम पर बीस हजार रूपये ले लिए और लोन भी नही दिलाया।पैसै मागने पर धमकी दे रहा है।
रतलाम के जवाहर नगर निवासीभरत पिता सरदार चन्दनसिह नागपल ने कहा की मेरी कालेज रोड़ पर जूते की दुकान हे और मेने एक प्लाट दलाल के माध्यम से सौदा कीया था जिसके लिए एक लाख पच्चास हजार रूपये शैला उदय सक्सैना निवासी रेल्वे कालोनी को दिए थे। वह न तो जमीन दे रहा है और नही मेरे रूपये दे रहा है।
दंबगो ने कर लिया जमीन पर कब्जा
जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकलाना निवासी लीलाबाई पति छगनलाल बांछड़ा राजेश पिता नानालाल ने अपने आवेदन बताएं कि मेरी मालकिन की जमीन ग्राम चिकलाना में है जहां पर डाडम सिंह व उमेद सिंह ने जबरन कब्जा कर मेरी जमीन में खड़े बबूल के पेड़ भी जेसीबी से हटवा दिए तथा हमारे साथ वह दबंगई कर रहे हैं
आभूषण व रुपए लेकर फरार हो गई दुल्हन
गोविंद पिता कान्हा निवासी देहरी थाना जावरा ने अपने पिता के साथ उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक को बताया कि प्रेम नारायण पिता आनंदीलाल निवासी ग्राम सोंडा तहसील देवास भगवान पिता भेरुलाल निवासी मोकड़ी तहसील खाचरोद जिला उज्जैन ने गोविंद का विवाह ज्योति पति लाल सिंह 20 वर्ष निवासी तूकुम कॉलोनी चन्दपूर महाराष्ट्र के साथ एक लाख पैतालिस हजार रूपये में कराया था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ज्योति घर से सोने चांदी के आभूषण व पाच हजार रूपये नगद लेकर रक्षाबंधन त्यौहार पर चली गई उसके बाद से वह वापस नही आयी। प्रेम नारायण सिंह बात की तो उसने भी यह कह दिया कि अब वह नहीं आएगी तुम्हें हो जो कर लेना।
एस पी गौरव तिवारी ने गुमशुदगी के मामले मे थाने पर फोन कर जल्द दस्तीयाप के निर्देश भी दिए।
महिला संबंधित व घरेलू हिंसा के मामलों में महिला थाना प्रभारी पिंकी आकाश को आवश्यक निर्देश भी दिए तथा उनका निराकरण काउंसलिंग के माध्यम से भी करने को कहा जन सुनवाई के दौरान भी नवागत एसपी गौरव तिवारी का स्वागत करने सरपंच संघ संगठन के अध्यक्ष तथा कई सरपंच गण ने पुष्पमाला से स्वागत किया।

You missed

error: Content is protected !!