• Thu. Sep 17th, 2026

नामली में चौकीदार और ग्रामीणों के बीच तनातनी, चौकीदार के खिलाफ थाने और तहसील में शिकायत की

BySurendra Jain

Jul 12, 2018

नामली। छोटे मोटे झगड़े तो बहुत होते है मगर जब झगड़ा बड़ा रूप ले लेता है तो बात बढ़ते बढ़ते थाने तक पहुंचती है मगर नामली में गुरुवार सुबह उत्पन्न हुवा एक झगड़ा जो गांव के ही मुकेश शर्मा व गांव के राजस्व विभाग के ग्राम भदवासा के चौकीदार के बीच हुआ देखते ही देखते इतना बढ़ गया की ग्रामीण चौकीदार की एक-एक शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नामली थाने पर पहुंच गये और चौकीदार के खिलाफ आवेदन दिया। तहसील मैं भी आवेदन दिया ग्रामीणों का गुस्सा उफान पर था ग्रामीणों का कहना है कि चौकीदार द्वारा आए दिन परेशान किया जाता है। यह बात लेकर सुबह जिला मुख्यालय रतलाम कलेक्टर मेडम से मिलने का कहकर नामली से निकले हैं अब देखते हैं जिला मुख्यालय पर ग्रामीणों के साथ क्या होता है।

error: Content is protected !!