• Fri. Nov 27th, 2026

सांदीपनि स्कूल की तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी : प्रार्थना सभा के दौरान चक्कर आए, बेसुध हुईं; दो दिन में 12 बीमार

BySurendra Jain

Nov 27, 2026

खबर पक्की, 27 नवंबर, रतलाम। रावटी के शासकीय सांदीपनि हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार सुबह तीन छात्राओं की तबीयत अचानक से खराब हो गई। छात्राओं को चक्कर आने लगे और बेसुध होने लगीं। स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें तुरंत रावटी के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर बाजना तहसीलदार कुलभुषण शर्मा व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।
छात्राएं रावटी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास में रहती हैं। जिन छात्राओं की तबीयत खराब हुई है वे कक्षा 6, 7 व 8वीं छात्राएं हैं। सुबह स्कूल 10.3 बजे लगा था। प्रार्थना के दौरान तीनों की तबीयत बिगड़ी। स्कूल प्रिंसिपल अमरसिंह भाभर समेत अन्य स्टाफ ने छात्राओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अचानक से बीमार होने का कारण सामने नहीं आया है।
गुरुवार को भी स्कूल में 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। जिसमें से 4 को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। बाकि सामान्य था। गुरुवार को छात्राओं ने हॉस्टल में गोभी आलू, टमाटर की सब्जी खाई थी। चना, मूंग का नाश्ता किया था।
डरी सहमी लग रही हैं छात्राएं
तहसीलदार कुलभुषण शर्मा ने बताया छात्राएं मेडिकल रूप से फीट दिख रही है। किसी प्रकार की फूड पायजिंग जैसी कोई समस्या नहीं आई है। छात्राओं से बात की है तो वह डरी सहमी लग रही हैं। स्कूल जाकर क्लासमेंट व अन्य स्टॉफ से जानकारी ली जा रही है। साथ ही हॉस्टल के खान-पान को भी जांचा जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!