• Wed. Oct 14th, 2026

रतलाम में 36 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी के आदेश पर 31 हेड कांस्टेबल व 5 कांस्टेबल को दी नई जिम्मेदारी

BySurendra Jain

Oct 14, 2026

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। रतलाम पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए कुल 36 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में पांच निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जबकि आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के 31 कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी किए गए तबादला आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक मनोज कटारिया को जावरा शहर थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। वहीं जावरा शहर के वर्तमान थाना प्रभारी दीपक मंडलोई का तबादला सैलाना थाने में कर दिया गया है। सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश अजनार को सैलाना से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेजा गया है।
डीएसबी और पिपलोदा में भी हुआ बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत पिपलोदा थाना प्रभारी रमेश कोली को जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अब तक डीएसबी प्रभारी की भूमिका निभा रहे रणजीत सिंगार को पिपलोदा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षकों के अलावा एसपी अमित कुमार ने निचले स्तर पर भी कसावट लाते हुए आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के 31 कर्मचारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले के थानों में कार्यकुशलता बढ़ाना और पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है।

error: Content is protected !!