• Tue. Nov 17th, 2026

सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

BySurendra Jain

Oct 1, 2026

खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए सभी समाज के 90 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, एडीएम बृजेंद्र रावत, रेडक्रॉस से मनीष रावल, एल्डरमैन हेमंत राहोरी, रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया, सामाजिक न्याय उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथि द्वारा उदभोदन में कहा गया कि रेडक्रॉस एवं सामाजिक न्याय विभाग दोनों ही मानवता के लिए कार्य करते हैं। विगत कई वर्षों से सतत समाज के बीच में कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित किए गए है। वृद्धजन दिवस पर वृद्ध जनों का स्वागत कर भारत की संस्कृति को पुन: रतलाम की माटी पर दर्शाया गया। वृद्ध जनों में 80 से अधिक वृद्धि जनों का स्वागत किया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम के 16 वृद्ध जन एवं अन्य समाज जनों में से वृद्ध जन पधारे और सामाजिक समरसता का भाव दिखा।
वृद्ध जनों का शॉल माला अभिनंदन पत्र देकर अभिनंदन मंचासीन अतिथि एवं रेड क्रॉस के संचालक मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी वृद्धजनों का अभिनंदन किया और उन्हें प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद एवं अन्य संस्थाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। साथ ही नशा मुक्ति रैली का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पारीक ने किया, आभार अशोक जैन ने माना।

Related Post

कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय, आमजन को आवागमन में मिलेगी सुविधा
कलेक्टर के निर्देश पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा के स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए गए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का हुआ पालन, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह एवं सांस अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण, एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!