• Tue. Sep 8th, 2026

8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर पत्थरबाजी : रोटरी गवर्नर की कार पर आकर लगा पत्थर, इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया तो कहा-पुलिस को बताए

BySurendra Jain

Sep 8, 2026

खबर पक्की, 8 सितंबर, रतलाम। रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। सोमवार रात झाबुआ से रतलाम आ रहे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर संस्कार कोठारी की कार पर अचानक बड़ा पत्थर आकर लगा। घटना थांदला से करीब 15 किलोमीटर आगे रतलाम की ओर हुई।
कार ड्राइवर विजय सिंह राठौर ने सतर्कता बरतते हुए मौके पर कार नहीं रोकी। उन्होंने कार को सीधे रतलाम जिले के धामनोद स्थित 8 लेन टोल तक पहुंचाया। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे के इमरजेंसी नंबर 1033 पर भी कॉल किया। वहां से पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने 112 पर घटना की जानकारी दी।
टोल नाके पर पहुंचकर दी सूचना
धामनोद टोल नाके पर पहुंचने के बाद संस्कार कोठारी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और 8 लेन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोठारी ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। 8 लेन के अधिकारियों ने उनकी शिकायत दर्ज की। वहीं पुलिस ने उन्हें औद्योगिक क्षेत्र थाने में आवेदन देने के लिए कहा।
रात अधिक होने के कारण कोठारी मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे। उन्होंने पत्थरबाजी की घटना को लेकर लिखित शिकायत दी।
सोमवार शाम झाबुआ गए थे कोठारी
संस्कार कोठारी रतलाम रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर हैं। वह सोमवार शाम करीब 5 बजे रोटरी के काम से अपनी फोर्ड एमजे कार (रूक्क 09 ङ्ख॥ 5373) से झाबुआ गए थे। रात में झाबुआ से थांदला होते हुए रतलाम लौट रहे थे।
थांदला से करीब 15 किलोमीटर आगे कार के सामने के मुख्य कांच पर ड्राइवर की दूसरी तरफ पत्थर आकर लगा। इसी तरफ संस्कार कोठारी बैठे थे।
कोठारी के अनुसार, पत्थर लगने के बाद उन्होंने कार को रास्ते में कहीं नहीं रोका और सीधे टोल पहुंचे। इस दौरान कोई कार उनके पास से नहीं गुजरी और न ही सामने से कोई वाहन आता दिखाई दिया।
झाबुआ-रतलाम सीमा के बीच हुई घटना
यह घटना झाबुआ और रतलाम जिले की सीमा के बीच हुई है। रतलाम पुलिस इस मामले में झाबुआ पुलिस से भी संपर्क कर रही है। बताया जा रहा है कि जहां पत्थरबाजी हुई, वह क्षेत्र झाबुआ सीमा में आता है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
8 लेन पर पहले भी कई बार पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए पहले ड्रोन कैमरों से निगरानी भी शुरू की गई थी, लेकिन इसके बाद भी घटनाएं सामने आ रही हैं।

Related Post

फर्जी ई-चालान की एपीके फाइल से सावधान, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता, रतलाम पुलिस की साइबर एडवाइजरी, अनजान लिंक और मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने की अपील
कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहेंज्फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें
मंडी नीतियों से प्रदेश का व्यापारी त्रस्त, 17 सितंबर को भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, 6 सितंबर को इंदौर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय — प्रदेशभर के व्यापारी रखेंगे अपनी प्रमुख मांगें

You missed

error: Content is protected !!