खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि. रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
चौकी ढोढर पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक ईको कार में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स लेकर जा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए सर्किट हाउस के सामने, महू-नीमच फोरलेन रोड, ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध ईको कार को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 100 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त ईको कार को विधिवत जब्त कर मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.फारूख पिता शबदर खाँ उम्र 33 वर्ष, निवासी बामन्दा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन।
- अरबाज पिता कलीम खान , उम्र 26 वर्ष, , राऊ, जिला इंदौर।
3.साहिल पिता फारूख शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी चोइथराम मंडी, इंदौर।
4.इमरान पिता शकील मंसुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी थाना अंजड़, जिला बड़वानी।
5.शाहरूख पिता शौकत रशीद मंसुरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना अंजड़, जिला बड़वानी।
एम.डी. ड्रग्स के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, उनि. राजेश मालवीय, सउनि. अशोक चौहान, प्र.आर. सुधीरसिंह राठौर, प्र.आर. हर्षसिंह, प्र.आर. राधेश्याम, प्र.आर. नरेन्द्रसिंह जगावत, आर. शोभाराम शर्मा, आर. 858 रविन्द्रसिंह एवं आर. अनिल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
