• Sun. Oct 11th, 2026

भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव- बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

BySurendra Jain

Aug 26, 2026

खबर पक्की, 26 अगस्त, रतलाम। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें उपस्थित बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अतिथिगणों को राखी बांधी और रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया। महोत्सव में सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष, उनकी धर्मपत्नी नीतू उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
आरंभ में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति त्यौहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्यौहार का अपना महत्व है। रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर किया गया है और इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा। संस्कृति के बिना विकास संभव नहीं है। राखी, होली व दीपावली के त्योहार रिश्तों को निभाने का संदेश देते है। इन त्योहारों के मूल अर्थ को समझ कर सभी समाज के विकास में अपना योगदान दें और अपने मन, परिवार और समाज में आनंद, उत्सव के साथ समृद्धि का माहौल बनाए।
सांसद श्रीमती चौहान ने रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को यादगार बताया। उन्होंने सबसे पहले राखी बांधकर मुंह मीठा कराया । महोत्सव में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सपत्निक मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों से राखी बंधवाई। महापौर श्री पटेल का भी राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन राहुल रांका द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया ने माना।

You missed

error: Content is protected !!