• Mon. Aug 24th, 2026

दो साल से फरार दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी राजस्थान के बांसवाड़ा से पकड़ा गया, बाजना पुलिस की कार्रवाई

BySurendra Jain

Aug 24, 2026

खबर पक्की, 24 अगस्त, रतलाम। महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बाजना पुलिस ने वर्ष 2024 के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी बादर उर्फ बहादुर उर्फ बादरू पिता सवजी खडिय़ा (30), निवासी ग्राम फेरा डूंगरी, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान को अपराध क्रमांक 584/2024 में धारा 142, 64 एवं 87 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
चार दिन तक जंगल की झोपड़ी में रखा
29 अक्टूबर 2024 को पीडि़ता के पिता ने उसके 27 अक्टूबर से लापता होने की रिपोर्ट थाना बाजना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 6 नवंबर 2024 को पीडि़ता को तलाश कर दस्तयाब किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी उसे डरा-धमकाकर शादी के लिए अपने गांव फेरा डूंगरी, राजस्थान ले गया था और जंगल में एक झोपड़ी में चार दिन तक रखा। इसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस टीम का योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़, उप निरीक्षक दीपक डामोर, प्रधान आरक्षक जीवन सोलंकी तथा आरक्षक दरबार, शंकर शिंदे और प्रकाश सिंगाड की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!