• Mon. Aug 24th, 2026

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई, मावा-घी सामग्री जप्त

BySurendra Jain

Aug 24, 2026

खबर पक्की, 24 अगस्त, रतलाम। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आलोट क्षेत्र के ग्राम शेरपुर खुर्द स्थित श्री कृष्णा दूध डेयरी एवं मावा भंडार पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान भैंस के दूध, घी, मावा तथा घी एवं मावा में मिलाए जाने वाले वनस्पति के नमूने लिए गए। मिलावट की आशंका के चलते मौके से 58 किलोग्राम घी, अनुमानित मूल्य 31 हजार 900 रुपए, 150 किलोग्राम मावा, अनुमानित मूल्य 30 हजार रुपए तथा 10 किलोग्राम वनस्पति, अनुमानित मूल्य 1 हजार 400 रुपए जप्त किया गया। जप्त सामग्री को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सुरक्षित रखा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!