• Mon. Aug 24th, 2026

20 कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर विद्युत कनेक्शन की सौगात देने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताया कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार

BySurendra Jain

Aug 24, 2026

खबर पक्की, 24 अगस्त, रतलाम। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर शहर की 20 कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे है। भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार एवं आदित्य डागा ने अवैध/अविकसित कॉलोनियों में रह रहे रहवासियों को यह सौगात देने पर मंत्री श्री काश्यप का आभार जताया है।
मंडल अध्यक्षगण ने बताया कि शहर की अवैध और अविकसित कॉलोनियों में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 7 प्रतिशत सुपर विजऩ योजना में बाहरी विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। नगर निगम द्वारा संपादित कराए गए इस कार्य में 20 कॉलोनियों का कार्य पूर्ण हो चूका है और इन कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर कनेक्शन दिए जा रहे है। विद्युतीकरण कार्य से लाभान्वित कॉलोनियों में भवानी नगर, मालवा नगर, श्रीराम नगर, बाणेश्वरी गृह निर्माण कॉलोनी, श्रृंगी नगर, शिवम परिसर, जनता नगर, राम रहीम नगर, त्रिमूर्ति नगर, आदर्श नगर, शक्ति नगर, होमगार्ड कॉलोनी, राजस्व नगर, प्रताप नगर, करमदी रोड़, करण नगर, हम्माल कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी, वरदान नगर एवं रत्नेश्वर रोड़ शामिल है।

error: Content is protected !!