• Mon. Aug 24th, 2026

शेमारू के साथ रिलीज हुआ डॉ. दिव्या पाटीदार का नया गीत ‘आई एम क्वीनÓ, महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का संदेश देता है गीत

BySurendra Jain

Aug 24, 2026

खबर पक्की, 24 अगस्त, रतलाम। मिसेज इंडिया यूनिवर्स एवं क्वीन ऑफ गैलेक्सी डॉ. दिव्या पाटीदार का नया हिंदी पॉप गीत ‘आई एम क्वीनÓ प्रतिष्ठित मनोरंजन कंपनी शेमारू के साथ रिलीज हुआ है। इसे डॉ. दिव्या पाटीदार के संगीत सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और अपनी पहचान पर गर्व का संदेश देने वाले इस गीत में डॉ. दिव्या पाटीदार ने आवाज के साथ संगीत से भी जुड़ी भूमिका निभाई है। गीत के बोल वी.सी. पटेल ने लिखे हैं, जबकि वीडियो का निर्देशन एवं छायांकन लुइज़ ने किया है।
शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक कार्य और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में पहचान बना चुकीं डॉ. दिव्या पाटीदार अब संगीत के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दर्शकों तक पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि संगीत भावनाओं और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। ‘आई एम क्वीनÓ के जरिए वे महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का संदेश देना चाहती हैं।
शेमारू जैसे प्रतिष्ठित मनोरंजन मंच के साथ गीत रिलीज होने से डॉ. दिव्या पाटीदार के प्रशंसकों में भी उत्साह है। ‘आई एम क्वीनÓ अब दर्शकों और संगीत प्रेमियों के लिए उपलब्ध है।

You missed

error: Content is protected !!