• Thu. Aug 20th, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए, मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त, नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए

BySurendra Jain

Aug 20, 2026

खबर पक्की, 20 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा जावरा स्थित फर्म ज्ञानी ट्रेडर्स, 62 कोठी बाजार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मिलावट की शंका के आधार पर अंजनी बफेलो घी पैक एवं एस कुकिंग मीडियम के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए लिए गए। मौके पर श्री अंजनी बफेलो घी के 9 लीटर, कीमत 4,050 रुपये तथा एस कुकिंग मीडियम के 72 लीटर, कीमत 20,880 रुपये की सामग्री जप्त की गई। इस प्रकार कुल 29,930 रुपये मूल्य की सामग्री जप्त की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद.. एक आरोपी के खिलाफ एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज
फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित, जावरा के महेश सिंघाड़ और सैलाना के परमानन्द खेडड़ा पर कार्रवाई
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही, अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल, आवश्यक वस्तु अधिनियम के 06 प्रकरणों में 28 हजार 367.30 लीटर बायोडीजल तथा 28 घरेलू गैस एवं 11 व्यावसायिक गैस सिलेंडर राजसात किए गए

You missed

error: Content is protected !!