• Sat. Aug 22nd, 2026

बलात्कार के रिकॉर्ड के लिये आवेदन देते तो जरूर गिनीज बुक वाले आप को विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र देते :पारस सकलेचा

BySurendra Jain

Jul 17, 2018

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा अपनी नर्मदा यात्रा के दौरान सात करोड़ पेड़ लगाने का दावा करना और इस विश्व रिकार्ड के लिये गिनीज बुक के लिये आवेदन करना और गिनीज बुक द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के दावे को प्रमाणितन न मान कर झूठा पाया और विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया गया इस बात को मुद्दा बनाते हुए पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में तेज गति से बलात्कार बढ़ रहे है उसको देखते हुए मुख्यमंत्री को सर्वाधिक बलात्कार के लिए गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करना था तो शायद उन्हें आराम से मिल जाता व्यापम सहित उन्होंने घोटालों की लंबी फेहरिस्त बताते हुवे कहा की शिवराज और भाजपा ने साडे 14 साल में कुछ नहीं किया और वह घबराए हुए हैं।सकलेचा ने कहा कि वह गरीब जनता गरीब किसानों गरीब छात्रों की नुमाइश लगाकर यह बता रहे हैं कि हमने इन गरीबों के लिए यह किया अरे भाई आपकी सरकार है। आपने कुछ अगर इनके लिए किया तो क्या एहसान किया जो इस एहसान को जताने के लिए आप उन की नुमाइश लगा रहे हैं पहले कहा करते थे। राम नाम की लूट है उक्ती पलट गई है अब तो शिवराज की लूट है। लूट सके तो लूट सब ने लूट लिया तू क्यों जा रहा छूट पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पारस सकलेचा ने कहा कि माननीय कमलनाथ जी के निर्देश पर शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ 19 जुलाई को जीतू पटवारी कांग्रेस की जन जागरण यात्रा को लेकर रतलाम आयेगे और पूरे शहर में रैली निकालकर रानी जी के मंदिर पर यह रैली सभा में परिवर्तित हो जाएगी जिसमें पर्दाफाश पोल खोल के द्वारा शिवराज के कारनामों को उजागर किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!