रतलाम। मजबूरी में मैंने उधार रुपए लिए थे, जिसे मैं 20 प्रतिशत ब्याज की दर पर पूरा दे चुका हूं। बावजूद इसके आरोपी दबाव बना रहे हैं। ये शिकायत एसपी गौरव तिवारी के समक्ष जनसुनवाई में आई। मंगलवार को गौरव तिवारी को अपनी समस्या बताने के लिए सुबह 10 बजे से ही आवेदक पहुंचने लगे। पूरा कार्यालय खचाखच भरा रहा।
शिकायत में धीरजशाह निवासी भंवरलाल पिता शंकरलाल नायक ने बताया कि बुद्धेश्वर रोड स्थित डॉ जितेंद्र वर्मा व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा 20 प्रतिशत की दर से रुपए दिए थे। पूरा पैसा देने के बाद भी दबाव बना रहा है। एसपी ने मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बिरमावल से आई महिला सुनीता पति महेश ने बताया कि फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर मुझसे रुपए ले लिए और अब लोन भी नहीं दिलवाया। रावटी थाना क्षेत्र के कोटड़ा सरपंच ने अपने आवेदन में बताया कि पंचायत की शासकीय भूमि पर गांव के दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर वहां खड़े छोटे.मोटे झाड़ भी काट दिए तथा मुझे बार बार धमकी देते हैं।
एसपी की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, 4 घंटे से ज्यादा चली सुनवाई में प्रकरणों पर हुई तत्काल कार्रवाई
