• Sat. Aug 22nd, 2026

क्यों मिलना पड़ा राजपूत करणी सेना की महिलाओं को पुलिस अधीक्षक से जानिए खबर में

BySurendra Jain

Jul 17, 2018

रतलाम। राजपूत करणी सेना की महिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र में अवैध रूप से तीन स्थानों पर बिक रही अवैध शराब के मामले की जानकारी देते हुए बताया की दिलीप नगर, अर्जुन नगर,अर्जुन नगर नईआबादी,खाखरा फैक्टरी के पास अवैध शराब बेची जा रही है जिसके चलते हैं महिला और बच्चों का निकलना दुश्वार हो रहा है मनचले शराबी युवक दिनदहाड़े समूह बनाकर खड़े होकर आना जाने वाली महिलाओं पर तानाकशी करते रहते हैं तथा शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन भी चलाते हैं दिन में महिलाएं घरो में अकेली रहती है उन्हें आए दिन भय बना रहता है महिलाओं ने कहां की उक्त शराब बिक्री पर तुरंत रोक लगाकर उचित कार्रवाई की जाए नहीं तो आने वाले समय में करणी सेना के नेतृत्व में महिलाएं आंदोलन करेगी पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान को उक्त स्थानों पर दबिश देने के लिए कहा।

You missed

error: Content is protected !!