रतलाम। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट मछली दरवाजा के पास पहुंचकर मुहिम शुरू कर दी।
ट्राफिक थाना टीआई दीपेंद्र कुशवाहा बल सहित मौके पर पहुंचे और कोर्ट चौराहा की ओर से आने वाले सभी दो पहिया वाहनों को नई पुलिया से निकलने की हिदायत दी। इस दौरान पुलिस ने लोगों को बताया कि कोर्ट की ओर से आने वाले वाहन नई पुलिया से ही निकलेंगे, जबकि कलेक्ट्रेट की ओर आने वाले वाहन मछली दरवाजा की ओर से आएंगे।
पुलिस ने इस दौरान मोटरसाइकिल और स्कूटी पर दो से अधिक सवार होने पर तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की गई। वाहनों पर नियम विपरीत लगी नंबर प्लेटों और स्टाइलिश चिन्ह पर भी कार्रवाई की गई।
सोनू यादव का नाम लेकर दिखाया रौब ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगाएं चलाई जा रही Activa को रोका। वाहन चला रहे रवि ने रुकते ही पुलिस को कहां की आप सोनू यादव अध्यक्ष से बात कर लो । जब पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो उसने फोन लगाकर सोनू यादव से बात भी करवाने की कोशिश की। हालांकि जब बात नहीं बनी तो उसने जुर्माना भरने के लिए हामी भरी।
आज तारीख सत्रह गड़बड़ी करने वालो के लिये खतरा। ट्रैफिक पुलिस एक्शन में
