• Tue. Aug 18th, 2026

चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

BySurendra Jain

Aug 18, 2026

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। शहर में आमजन के बीच खौफ पैदा करने वाले आदतन अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ रतलाम पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने और धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मौके से पैदल जुलूस निकाला और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
स्टेशन रोड थाने के एएसआई मुकेश सस्तिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है और दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी जफर पिता कादर खान 19 वर्ष निवासी रहमत नगर, रतलाम को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने व प्रदर्शन करने) के तहत मामला दर्ज किया है। अपराधियों में पुलिस का खौफ और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी जफर का क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी को उपजेल भेज दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!