• Wed. Aug 12th, 2026

शहर के एक सर्राफा व्यापारी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड, शहर के बाहर स्थित एक होटल के रूम में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

BySurendra Jain

Aug 12, 2026

खबर पक्की, 12 अगस्त, रतलाम। रतलाम के एक बड़े सर्राफा व्यापारी द्वारा शहर के बाहर स्थित होटल के रूम में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि मृतक का नाम रतलाम निवासी रवि मोठिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रवि सर्राफा व्यवसायी है और उनका अच्छा कारोबार है। मंगलवार शाम को वह घर से निकले थे जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं था। रात को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों और मित्रों ने उनकी तलाश शुरू की। धामनोद स्थित एक होटल के बाहर उनका वाहन दिखा तो होटल में उनके बारे में पूछा गया। पता चला कि उन्होंने होटल में रूम लिया है।
रूम अंदर से बंद होने पर दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद सैलाना पुलिस को सूचना दी गई। सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी सामने आई है। मौके से जहरीले पदार्थ के कई पाउच मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां आज पीएम होगा।
परिजन और बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे
सूचना मिलते ही रतलाम से बड़ी संख्या में व्यापारी ,परिचित और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी इस घटना से स्तब्ध थे। मृतक के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चिया हैं।
उल्टी से सना हाथ से लिखा कागज मिला, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से हाथ से लिखा एक कागज मिलने की जानकारी सामने आई है। लेकिन कागज पूरा उल्टी से खराब हो रहा है। पुलिस द्वारा उसे जप्त कर जांच में लिया गया है।
फिलहाल मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!