• Sat. Aug 22nd, 2026

आलोट में गौमाता से आतंकित जनता और प्रशासन, अचानक आई 2000 गाय।

BySurendra Jain

Jul 16, 2018

आलोट। आलोट की जनता पुलिस और प्रशासन आज गौ माता से आतंकित हो गया आज आलोट शहर के हर गली मोहल्ले चौराहों में गायों के झुंड के झुंड नजर आ रहे हैं बताया जा रहा है कि आसपास के किसान और राजस्थान के ग्रामीण अंचलों के किसान अपनी बेकार और बूढ़ी गायों को खर्चे से परेशान होकर आलोट शहर में छोड़कर जा रहे है यही कारण है कि आलोट शहर आज पूरा गाय से भर गया है और जिधर देखो हर तरफ गाय ही गाय नजर आ रही है आलोट का पूरा प्रशासन और पुलिस बल राजस्थान से लगती आलोट की सीमा पर तैनात हो गया है उसे समझ में नहीं आ रहा है की आखिर इतनी गाय आई कहां से महिलाएं बूढ़े और बच्चे इन गायों के द्वारा कोई घटना न हो जाये इस कारण डरे हुवे है। किसानों द्वारा इन गायों को छोडऩे के पीछे एक कारण गायों को लेकर गौरक्षकों द्वारा मारपीट पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परेशान करना भी हो सकता है बहरहाल गायों की यह समस्या पुलिस और प्रशासन के लिए बहुत टेढ़ी खीर बन चुकी है स्ष्ठश पुलिस आलोट शशि कैथवास का कहना है कि गायों को संभालने के लिए गौरक्षकों को आगे आना चाहिए उन्हीं के डर से किसान गायों को आलोट शहर में छोड़कर जा रहे है अब गायों का क्या-करना है यह तो प्रशासन को देखना है।

You missed

error: Content is protected !!